फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One accused died by swallowing poison, dead body found in the field

Baghpat News: एक आरोपी की जहर निगलने से मौत, खेत में मिला शव

Mon, 09 Oct 2023 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
One accused died by swallowing poison, dead body found in the field
बड़ौत (बागपत)। पानीपत के मतलौडा क्षेत्र में डेरों मेंं घुसकर महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाट और हत्या के मामले में एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। उसका शव अपने गांव हिलवाड़ी के जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के जिस सरगना ने शनिवार को जहर निगला था, उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन

पानीपत के मतलौड़ा क्षेत्र में 20 सितंबर की रात एक डेरे में बदमाशों ने घुसकर लूटपाट के साथ ही महिलाओं संग सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके अलावा एक महिला की पिटाई करके हत्या कर दी थी। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शनिवार को हरियाणा पुलिस ने गिरोह के सरगना राजू उर्फ राजीव निवासी दुर्गनपुर थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर को बड़का गांव से दबोच लिया था। उसने पुलिस को चकमा देकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




वहीं इस मामले में फरार चल रहे हिलवाड़ी गांव के एक अन्य आरोपी ज्योति (27) ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के जंगल में विजयपाल के खेत में पड़ा मिला। खेतों में काम करने गए गांव के एक किसान जवेन्द्र ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर गैंग के सरगना राजू उर्फ राजीव की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है और उसका उपचार मेरठ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के डर से निगला जहरीला पदार्थ



बताया जा रहा है कि शनिवार को बड़का गांव से हरियाणा पुलिस द्वारा गैंग के सरगना को पकड़ने के दौरान आरोपी ज्योति भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। गिरफ्तारी के डर से उसने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।

शव के पास पड़ी मिली पानी की बोतल व चादर



खेत में जिस जगह आरोपी ज्योति का शव मिला, वहां पानी की बोतल, ढक्कन व सफेद चादर भी पड़ी हुई मिली। ज्योति के मुंह से झाग निकल रहे थे और पैरों के पास मिट्टी पर पैर रगड़ने जैसे निशान थे। पुलिस ने घटना स्थल से मिले सामान को कब्जे में ले लिया है।


हत्या कर शव को फेंकने की चर्चा होती रही



शव मिलने के बाद हिलवाड़ी, बडक़ा, गुराना, लौहड्डा सहित अन्य गांव में यह भी चर्चा थी कि किसी ने आरोपी की हत्या कर यहां शव को फेंक दिया।

वर्जन



हिलवाड़ी गांव के जंगल में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव गांव के ज्योति का निकला जो पानीपत में हुई घटना में आरोपी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहरीला पदार्थ निगलने की बात सामने आई है। इस गिरोह ने पानीपत में इसके अलावा भी काफी घटनाओं को अंजाम दिया था। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed