{"_id":"5f39791f8ebc3e3d1e002551","slug":"one-accused-arrested-in-firing-case-baraut-news-mrt4963362196","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग प्रकरण में एक आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग प्रकरण में एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन
वाजिदुपर गांव में हुई फायरिंग में ब्लाक प्रमुख के पति सहित कई पर हुआ था मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। वाजिदपुर गांव में छह दिन पूर्व चुनावी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
याद दिला दें कि वाजिदुपर गांव के सतेंद्र पुत्र बस्ती राम ने 10 अगस्त को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि चुनावी रंजिश को लेकर ब्लाक प्रमुख के पति और प्रधान के पति कुछ लोगों के साथ मकान पर आए और कहासुनी करते हुए मकान पर फायरिंग शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने छिपकर जान बचाई और शोर मचा दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए थे। सतेंद्र की तहरीर पर ब्लाक प्रमुख ममता के पति सुधीर कुमार व प्रधान के पति अनुज सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। शनिवार की रात पुलिस ने गांव में दबिश देकर इस मामले के एक आरोपी सुधीर तोमर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस 315 बोर बरामद हुए है। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा के मुताबिक पूछताछ के दौरान सुधीर तोमर ने बताया कि उसने शराब पीकर गांव में दूसरे पक्ष पर फायरिंग की थी।