फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One accused arrested in ATM scam, Rs 63 thousand recovered

Baghpat News: एटीएम घोटाले में एक आरोपी गिरफ्तार, 63 हजार रुपये बरामद

Sun, 23 Mar 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 23 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in ATM scam, Rs 63 thousand recovered
बड़ौत (बागपत)। एटीएम में रुपये डालने के नाम पर किए गए 5़ 26 करोड़ के घोटाले में पुलिस ने शनिवार को एक अन्य आरोपी गुड्डू उर्फ रोबिन को गिरफ्तार किया। इसके पास से 63़,600 रुपये व अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

मेरठ की सीएमएस कंपनी के मैनेजर योगेंद्र सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी कंपनी बैंक से रुपये लेकर एटीएम में डालने का काम करती हैं। कुछ दिन पहले तीन-चार एटीएम की जांच की तो उनमें रुपये नहीं मिले। शक होने पर लगभग 30 से अधिक एटीएम की जांच पड़ताल की गई, तो वह भी खाली मिले। इस तरह से 5़ 26 करोड़ रुपये का घोटाला किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने गौरव तोमर व राॅकी मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की। इसमें कई अन्य के नाम सामने आए तो इसमें गौरव व राॅकी के चार परिचितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने आरोपी गुड्डू उर्फ रोबिन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से गबन किए गए 63़,600 रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed