फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Once open defecation free village administration and the villagers Gaurav Yatra in

पुरा महादेव के खुले में शौच मुक्त होने पर प्रशासन और ग्रामीणों ने गांव में गौरव यात्रा निकाली

Sun, 16 Oct 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 16 Oct 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
 Once open defecation free village administration and the villagers Gaurav Yatra in
पुरा महादेव में निकाली गई गौरव यात्रा में शामिल डीएम और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। ऐतिहासिक पुरा महादेव गांव के स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत खुले में शौच मुक्त हो जाने पर प्रशासन और ग्रामीणों ने गांव में गौरव यात्रा निकाली गई। इस दौरान डीएम हृदय शंकर तिवारी ने कहा कि यह जिले के लिए अच्छी शुरूआत है।
विज्ञापन


शनिवार को पुरामहादेव की हरिजन चौपाल पर आयोजित समारोह में डीएम ने पुरा महादेव के खुले में शौच मुक्त होने की घोषणा की। सीडीओ जेपी रस्तोगी ने इस गांव को गोद लिया था, उन्हीं के प्रयास से यह कामयाबी मिल सकी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह गांव अन्य ग्राम सभाओं के लिए, उनके प्रधानों और ग्राम स्तरीय अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। जल्द ही अन्य गांवों को भी खुले मेें शौच मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों और अभियान में सहयोगी रहे लोगों को सम्मानित किया गया। उधर, आंगनबाड़ी केंद्र पर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गयी। सीडीओ ने ग्रामीणों का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed