{"_id":"69760cf9fce0994c2f0ff399","slug":"on-voters-day-students-presented-cultural-programs-and-street-plays-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-145693-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मतदाता दिवस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मतदाता दिवस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर एसडीएम, पुरामहादेव मंदिर के मुख्य पुजारी सहित 50 लोगों ने नेत्रदान के लिए फार्म भरा
फोटो-10
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं एसडीएम बागपत, पुरामहादेव मंदिर के मुख्य पुजारी सहित 50 लोगों ने नेत्रदान की घोषणा करते हुए फार्म भरा।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलक्ट्रेट से गौरीपुर मोड तक मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इसके बाद लोकमंच पर कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अस्मिता लाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यार्थियों ने वेदांतिक इंटरनेशनल स्कूल व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली के विद्यार्थियों ने मतदान देने जाएंगे भारत के लिए, मैं भारत हूं आदि गीत पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। साथ ही लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। फिर देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक कर जागरूक किया।
कार्यक्रम में पुरामहादेव मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा को सामाजिक स्तर पर जागरुकता फैलाने, राज्य युवा पुरस्कार विजेता अमन कुमार, सेवानिवृत शिक्षिका ओमवीरी आदि को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नीतू, प्रीति शर्मा, अंतरिक्ष कुमार, उमेश कुमार, रामनिवास, संध्या रानी, नीतू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
एसडीएम सहित 50 लोगों ने भरे नेत्रदान के लिए फार्म
डीएम अस्मिता लाल के नेत्रदान करने के लिए फार्म भरने के बाद रविवार को भी 50 लोगों ने फार्म भरे। वहां एसडीएम बागपत अमरचंद वर्मा, पुरामहादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पं. जयभगवान शर्मा, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पारुल चौधरी, अमन कुमार सहित 50 लोगों ने फार्म भरकर नेत्रदान करने का संकल्प लिया।