फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   On one side the construction is going on, on the other side the National Highway started breaking down.

एक तरफ निर्माण चल रहा, दूसरी तरफ फिर टूटने लगा नेशनल हाईवे

Sat, 05 Mar 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
On one side the construction is going on, on the other side the National Highway started breaking down.
बागपत। नेशनल हाईवे 334बी का एक तरफ निर्माण चल रहा है तो दूसरी तरफ वह दोबारा से टूटने लगा है। हालात यह है कि मेरठ से बागपत तक 241 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद नेशनल हाईवे एक साल में दूसरी बार टूट गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के नेशनल हाईवे निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पत्र लिखने पर जांच शुरू होने के बाद भी स्थिति नहीं सुधर रही है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 334बी घोषित होने के कई साल बाद मेरठ-बागपत रोड का निर्माण शुरू हुआ था। इसका निर्माण शुरू होने के कारण सडक़ उखाड़ दी थी। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी। उन्हें उम्मीद थी कि सडक़ निर्माण के बाद लंबे समय के लिए समस्या दूर हो जाएगी। इसका निर्माण पिछले साल किया गया, लेकिन बारिश होते ही यह उखड़ गई। इससे पहले से ज्यादा हालत खराब हो गई। इसके बाद हाईवे को दोबारा से उखाडक़र निर्माण शुरू कराया गया। अभी बागपत व मेरठ बाईपास पर निर्माण चल रहा है। लेकिन नेशनल हाईवे दोबारा से टूटने लगा है। इसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस तरह करीब 241 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। अब निर्माण कंपनी के अधिकारी इसको मार्च के आखिर तक पूरा बनाने का दावा जरूर कर रहे हैं, लेकिन इसमें दोबारा गड्ढे होने पर ठीक कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सांसद ने एनएचएआई चेयरमैन को लिखा था पत्र
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने पिछले साल नेशनल हाईवे पूरी तरह से टूटने पर निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एनएचएआई के चेयरमैन को जांच कराने के लिए पत्र लिखा था। इसकी जांच शुरू होने का दावा करते हुए निर्माण दोबारा कराए जाने की बात कही गई थी। इसके बाद निर्माण जरूर हुआ, लेकिन अब दोबारा से नेशनल हाईवे की हालत खराब होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा टूटने लगा मार्ग
नेशनल हाईवे पहले भी टूट गया था, जिसे दोबारा बनाया जा रहा है। हालांकि उसके बनने से पहले ही जगह-जगह से यह दोबारा टूटने लगा है। जिससे वाहन चालकों को रात में ज्यादा परेशानी होती है।-राजेंद्र यादव, बालैनी
गुणवत्ता का अभाव
मेरठ से बागपत तक सडक़ को कई बार बना दिया गया, लेकिन वह बार-बार टूट जाती है। एक बार भी इसे सही से नहीं बनाया जा रहा है। अब बिना बारिश के यह टूटने लगी है तो बारिश में पूरी तरह से उखड़ जाएगी। इससे परेशानी बढ़ रही है।-महिपाल सिंह यादव, हरियाखेड़ा

मार्च के आखिर तक निर्माण संभव
नेशनल हाईवे पर जिन जगह पर गड्ढे हुए हैं, वे बारिश के कारण हुए हैं। उनको ठीक करा दिया जाएगा। नेशनल हाईवे का निर्माण भी मार्च के आखिर तक पूरा कर दिया जाएगा।-रोहित खारी, जीएम राजश्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी

हरियाखेड़ा निवासी महिपाल यादव

हरियाखेड़ा निवासी महिपाल यादव- फोटो : BAGHPAT

बालैनी में मेरठ-बागपत हाईवे पर हुए गड्ढे

बालैनी में मेरठ-बागपत हाईवे पर हुए गड्ढे- फोटो : BAGHPAT

बालैनी में मेरठ-बागपत हाईवे पर हुए गड्ढे

बालैनी में मेरठ-बागपत हाईवे पर हुए गड्ढे- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed