{"_id":"5f80b29f8ebc3e9b85056fe7","slug":"old-man-killed-with-a-sharp-weapon-in-village-basi-kahkra-news-mrt5053602130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बसी में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बसी में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के खेत में पड़ा मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
सीओ ने किया मौका मुआयना, जांच के लिए पुलिस टीम गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। गांव बसी के जंगल में शुक्रवार को एक वृद्ध की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। उसका शव एक किसान के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे सीओ और कोतवाली प्रभारी ने मौका मुआयना किया। हत्या के कारण को पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम गठित की गई है।
गांव बसी निवासी 63 वर्षीय सुखबीर मजदूरी कर अपने परिवार को पालन पोषण करता था। शुक्रवार की दोपहर में वह खेत पर गया था। शाम चार बजे तक भी नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। तलाश में निकले परिजनों को सुखबीर का खून से लथपथ शव किसान ओमपाल के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मृतक के पुत्र राजकुमार ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सीओ मंगल सिंह रावत का कहना है कि सुखबीर गांव के किसानों के यहां मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। संभवत: हमलावर उसे पकड़कर गन्ने के खेत में ले गए और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के परिवार की ओर से घटना की तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस टीम हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
परिजन बोले, नहीं थी किसी से रंजिश
खेकड़ा। सुखबीर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुत्र राजकुमार ने बताया कि उनके पिता सीधे साधे थे। हत्या क्यों की गई? उनकी तो किसी से रंजिश भी नहीं थी।