फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Old historyheaters who have said goodbye to the world of Jaraim will get relief

जरायम की दुनिया को अलविदा कह चुके बूढ़े हिस्ट्रीशीटरों को मिलेगी राहत

Mon, 01 Mar 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Old historyheaters who have said goodbye to the world of Jaraim will get relief
साठ साल से अधिक उम्र वाले निष्क्रिय हिस्ट्रीशीटर नहीं होंगे मुचलका पाबंद
विज्ञापन

पिछले पांच साल का रिकार्ड देखेगी पुलिस, चुनाव की तैयारियां शुरू
संवाद न्यूज एजेंस
बड़ौत। पुलिस प्रशासन ने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। पुलिस ने लापता अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों को खोजना शुरू कर दिया है। हर बार चुनाव आने पर बूढ़े हिस्ट्रीशीटरों को परेशानी बढ़ जाती थी। इस बार इन हिस्ट्रीशीटरों को राहत मिल सकती है। साठ साल या इससे अधिक उम्र वाले हिस्ट्रीशीटर अगर जरायम की दुनिया को छोड़ चुके हैं तो उनके खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। वह आम आदमी की तरह रह सकते हैं।
हमेशा चुनाव आने पर बूढ़े हो चुके हिस्ट्रीशीटरों की परेशानी बढ़ जाती थी। उन्हें थाने आकर हाजिरी देनी पड़ती थी। उनके मुचलका पाबंद किए जाते थे। इसके अलावा तमाम पूछताछ होती थी। पुलिस अधिकारियों ने इस बार तय किया है कि पंचायत चुनाव के दौरान सक्रिय अपराधियों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। साठ साल या इससे अधिक उम्र वाले हिस्ट्रीशीटरों के बारे में पता किया जाएगा। पिछले पांच साल के दौरान अगर उन्होंने कोई वारदात नहीं की है। गांव में उनका आचरण ठीक रहा है। तो ऐसे बुजुर्ग हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस परेशान नहीं करेगी। उन्हें मुचलका पाबंद भी नहीं कराए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस ने लापता हिस्ट्रीशीटरों की खोज भी शुरू कर दी है। नगर में तमाम अपराधी है, जिनकी हिस्ट्री शीट खुली हुई है, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। हिस्ट्रीशीटरों में भी पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किस-किस थानाक्षेत्र में सक्रिय हिस्ट्रीशीटर हैं। अगर इनके परिवार में किसी के पास असलहा है तो उसे जमा कराया जाएगा। उनके परिवार और दुश्मनी के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
दिखवाया जा रहा पांच साल पुराना रिकार्ड
बड़ौत। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी है। साठ साल से अधिक उम्र वाले निष्क्रिय हिस्ट्रीशीटरों को मुचलका पाबंद नहीं किया जाएगा। उनके पिछले पांच साल के रिकार्ड देखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed