{"_id":"67013503017072b79c07f7e6","slug":"officers-should-be-serious-about-complaints-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-119521-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शिकायतों के प्रति गंभीर रहें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शिकायतों के प्रति गंभीर रहें अधिकारी
Sun, 06 Oct 2024 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत। जिले के तीनों तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 105 शिकायतों में से मात्र 15 समस्याओं का समाधान हो सका। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण करने के लिए अधिकारी गंभीर रहें।
बागपत तहसील में डीएम व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने समस्याएं सुनीं। उनके सामने 49 शिकायतें आईं, जिसमें से मात्र छह का ही निस्तारण हो सका। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में शिकायतों का निस्तारण नहीं होता है तो वह एक सप्ताह का समय बढ़ा सकते हैं। शिकायतों का निस्तारण होने के बाद क्राॅस चेकिंग भी की जाएगी और इसके लिए टीम का गठन होगा।
बताया कि शासन स्तर से भी शिकायतों की जांच की जाती है। इसलिए शिकायतों का निस्तारण करने के लिए अधिकारी गंभीर रहे। समस्या सुनने के बाद डीएम व एसपी ने दस दिव्यांगों को प्रमाणपत्र दिए। बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम पंकज वर्मा ने 38 शिकायतों में चार व खेकड़ा तहसील में सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने 18 शिकायत में पांच का निस्तारण किया। इस दौरान एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल मौजूद रहे।