फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers are not paying attention to solving the problem of destitute cattle.

Baghpat News: बेसहारा गोवंश की समस्या के समाधान पर अफसर नहीं दे रहे ध्यान

Sun, 21 Jan 2024 03:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Officers are not paying attention to solving the problem of destitute cattle.
बागपत। निराश्रित गोवंशों की समस्या का जिले के अफसरों के पास कोई समाधान नहीं है। किसानों और किसान नेताओं ने कई बार इस समस्या से निजात दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन भी किये, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। निराश्रित गोवंश के सड़कों पर घूमने से हादसे हो रहे हैं वहीं किसानों के खेतों में खड़ी फसल भी गोवंश चट कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इस संबंध में विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने अधिकारियों की इस उदासीनता पर रोष जताया है।
विज्ञापन

-----
अफसरों के पास नहीं है गोवंशों का आंकड़ा
किसान मजदूर संगठन ने गोवंशों को पकड़वाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया था। तब अफसरों ने एक माह में संरक्षित किये गये गोवंशों और बाहर घूमने वाले गोवंशों का आंकड़ा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक आंकड़ा नहीं दिया गया। जल्द ही गोवंशों को पकड़वाकर संरक्षित किया जाए, जिससे किसानों को राहत मिले। - अनु मलिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान मजदूर संगठन
विज्ञापन

---------
अफसर वादा करते है, लेकिन गोवंश नहीं पकड़ते
जिले में गोवंशों की टक्कर लगने से कई किसानों और ग्रामीणों की मौत हो चुकी है, लेकिन अभी तक उन्हें आर्थिक सहायता नहीं दिलाई गई। भाकियू ने कई बार गोवंशों को पकड़ने की मांग उठाई तो अफसरों ने वादा किया, लेकिन गोवंश नहीं पकड़वाये गये। - प्रताप सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष भाकियू
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
किसानों को खेतों में काटनी पड़ रही है रात
खेतों में किसानों की फसल बर्बाद कर रहे गोवंशों से किसान परेशान हो चुके हैं। जिनकी वजह से पूरी रात कड़ाके की ठंड में खेतों में काटनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री भी कई बार सभी गोवंशों को पकड़ने के लिए कह चुके हैं, लेकिन अधिकारी उनके आदेशों का भी पालन नहीं कर रहे। जल्द ही सभी गोवंशों को पकड़कर गोशाला नही भेजा गया तो भाकियू धरना देने से पीछे नहीं हटेगी। - राजेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाकियू
---------
किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा
खेतों में खड़ी फसल गोवंश बर्बाद कर रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मांग करने के बाद भी अफसर किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। जल्द ही संगठन की बैठक में मुद्दा उठाकर निर्णय लिया जाएगा और गोवंशों की समस्या को लेकर आवाज उठाई जाएगी। - महीपाल यादव, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान संगठन

---------
-वर्जन
गोवंशों को पकड़ने के लिए विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में घूम रही है। विशेष अभियान में भी काफी गोवंशों को पकड़कर गोशाला में संरक्षित किया गया। जल्द ही जिले के सभी गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवा दिया जाएगा। - डा. अरविंद त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed