{"_id":"652e77b5cb73941ce3061c36","slug":"officers-and-employees-are-not-reaching-government-offices-on-time-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3344-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सरकारी दफ्तरों में समय से नहीं पहुंच रहे अधिकारी और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सरकारी दफ्तरों में समय से नहीं पहुंच रहे अधिकारी और कर्मचारी
विज्ञापन
-डीएम ने सिंचाई विभाग और ऊर्जा निगम के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
-दो अधिशासी अभियंता और आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले, वेतन रोकने के निर्देश
फोटो संख्या 3
बड़ौत। जनता दर्शन के समय सुबह 11 बजे डीएम सिंचाई विभाग कार्यालय और ऊर्जा निगम वितरण खंड प्रथम के कार्यालय पहुंचे तो दो अधिशासी अभियंता और आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित मिलने वालों का एक महीने का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
डीएम जितेंद्र प्रताप सुबह लगभग 11 बजे कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय पहुंचे तो अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार, उपखंडीय लेखाकार आदित्य स्वरूप, एसडीओ मुकेश कुमार व अमित कुमार के अलावा अवर अभियंता मनोज समेत दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो कर्मचारियों ने दो-तीन दिन से उपस्थिति नहीं लगा रखी थी। अधिशासी अभियंता की उपस्थिति तो रजिस्टर में लंबे समय से नहीं थी। इसके बाद डीएम ने कोताना रोड स्थित ऊर्जा निगम के विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जयसवाल के अलावा कार्यकारी सहायक अंकित कुमार व अतुल कुमार और कर्मचारी मुकेश कुमार अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक महीने का वेतन राेकने के निर्देश दिए हैं। इसके उपरांत डीएम ने प्राथमिक विद्यालय बालवीर विद्या मंदिर बड़ौत का निरीक्षण किया। इसमें कुल 44 बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें से 34 बच्चे आज उपस्थित पाए गए। उन्होंने मिड डे मील के रोस्टर के अनुसार बने खाने दाल-चावल की गुणवत्ता की जांच की।