फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officer should remove the problem of entrepreneurs: DM

उद्यमियों की परेशानी दूर करे अधिकारी: डीएम

Fri, 17 Jan 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Officer should remove the problem of entrepreneurs: DM
उद्यमियों की परेशानी दूर करे अधिकारी: डीएम
विज्ञापन

बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों को किसी भी तरह की कोई परेशान न हो। जिस विभाग पर भी कोई फाइल लंबित है तो वे उसका तत्काल निपटारा कर दे।
शुक्रवार को विकास भवन में उद्योग बंधुओं की बैठक हुई। इसमें बड़ौत में मीरापुर रजबहे की पटरी, गुराना रोड से अमीनगर सराय रोड बड़ौत के क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठा। डीएम ने एसडीएम को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। यूपीएसआईडीसी के प्लांट के लिए तहसीलदार के माध्यम से पैमाइश कराए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों को वर्षवार बजट का चार्ट बनाकर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर प्रकरण समय अवधि में निस्तारित न करने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए समय अवधि के अंदर निस्तारित करने की हिदायत दी। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने और बैठक में उपस्थित न होने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और उद्यमी बंधुओं के अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों की सूची देने को कहा। डीएम ने आगामी 27 जनवरी को बागपत में और 28 व 29 जनवरी को बड़ौत में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से संबंधित कैंप लगाकर मजदूरों के पंजीकरण करने के निर्देश दिए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed