फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Offering oblations into the Yajna, devotees prayed for happiness and peace.

Baghpat News: यज्ञ में आहुति देकर श्रद्धालुओं ने सुख शांति की कामना की

Mon, 11 May 2026 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Offering oblations into the Yajna, devotees prayed for happiness and peace.
यज्ञ में आहुति देकर श्रद्धालुओं ने सुख शांति की कामना की
विज्ञापन



- भगवानपुर नांगल के शिव गोरखनाथ आश्रम में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में छठे दिन यज्ञ हुआ
फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। भगवानपुर नांगल गांव के शिव गोरखनाथ आश्रम में रविवार को नवनाथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजन कर गांव में सुख शांति और समृद्धि की कामना की।


आश्रम की यज्ञशाला में पंडित आचार्य सुनील गौतम और पंडित आचार्य विकास भारद्वाज ने वेदियों की स्थापना कराई। इसके बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ अनुष्ठान संपन्न कराया। इस धार्मिक कार्यक्रम में राजकुमार यजमान के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। पंडित सुनील गौतम ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है और गांव में सुख शांति बनी रहती है। उन्होंने यज्ञ के महत्व और उसके आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महंत अर्जुन नाथ, जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर, वीरभान, विक्रम शर्मा, बिजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, वरुण शर्मा, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed