फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Occupy protest organically lifted

भूमि पर कब्जा हटवाने के विरोध में बवाल

Thu, 18 Feb 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 18 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Occupy protest organically lifted
बागपत में मेरठ बाईपास रोड स्थित भूमि पर हो रहे अवैध कब्जा हटवाने के विरोध में बुधवार को जमकर बवाल हुआ। महिलाओं ने तहसील प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची महिला थाना पुलिस पर भी महिलाओं ने पत्थर फेेंके। यहीं नहीं, महिला पुलिसकर्मियों की लाठियां छीनकर उन पर ही टूट पड़ीं। इसमें महिला दारोगा समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। साथ ही चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया, देर उन्हें शाम छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सपा नेता डब्बू उर्फ योगेंद्र चौहान की शिकायत पर तहसीलदार अशोक चौधरी  बुधवार को लेखपाल की टीम लेकर दिल्ली रोड स्थित मेरठ बाईपास पहुंचे और जमीन की पैमाइश शुरू कराई। इसी दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने पैमाइश का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यही नहीं तहसीलदार और उनकी टीम को पैमाइश करने से रोक दिया। तहसीलदार ने पुलिस और एसडीएम को इसकी सूचना दी। मौके पर एसडीएम राकेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह एवं महिला थानेदार प्रतिभा सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए और विरोध कर रही महिलाओं को हटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई होते ही महिलाएं भड़क उठीं और उन्होंने पुलिस एवं तहसील प्रशासन की टीम पर पथराव शुरू कर दिया। महिलाओं ने तहसीलदार अशोक चौधरी को भी दौड़ा लिया। इससे भगदड़ मच गई। महिला एसओ और पुलिस कर्मियों को कई पत्थर लगे। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दी तो महिलाएं भड़क उठी। उन्होंने पुलिस कर्मियों से उनकी लाठियां छीन ली और भिड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक अधिकारियों के सामने जमकर गुत्थमगुत्था हुई। बाद में पुलिस ने चार महिलाओं को जबरन जीप में बैठा लिया और थाने ले गईं। इस दौरान एक महिला कांस्टेबल एवं महिला दारोगा को चोट भी आई। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भूमि का कब्जा हटवाने को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। इस बार पैमाइश कराकर चारदीवारी कराई जा रही है। कुछ महिलाओं ने विरोध किया था। जिन्हें महिला पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed