{"_id":"62001e3c264a51171a20d75b","slug":"observer-got-the-vehicles-checked-kahkra-news-mrt575966732","type":"story","status":"publish","title_hn":"आब्जर्वर ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर उडन दस्ते की टीम के साथ वाहनो की कराई चैकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आब्जर्वर ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर उडन दस्ते की टीम के साथ वाहनो की कराई चैकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर 06केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन के उड़न दस्ते ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अभियान चलाकर वाहनों की सघन चेकिंग की। खेकड़ा तहसील के पास आब्जर्वर ने अपनी देखरेख में वाहनों की चेकिंग कराई।
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन के उड़न दस्ते की चार सक्रिय टीमें वाहनों की सघन चेकिंग करने में जुटी है। टीमों ने रविवार को डूंडाहैड़ा पुलिस चेकपोस्ट, खेकड़ा तहसील के पास, रटौल और धौली प्याऊ चौकी पर वाहनों की सघन चेकिंग की। खेकड़ा तहसील के समीप दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चुनाव आब्जर्वर ने पहुंचकर अपनी देखरेख में करीब एक घंटे तक हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग कराई। किसी भी वाहन में रुपये और चुनाव संबंधी सामग्री नहीं मिली। उड़न दस्ते की टीम दिनभर वाहनों की चेकिंग में जुटी रही। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि खेकड़ा तहसील के पास चुनाव आब्जर्वर ने स्वयं वाहनों की चेकिंग कराई। इस दौरान किसी भी वाहन में रुपये तथा चुनाव संबंधी सामग्री नहीं मिली है।