फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Objective to make village internationally recognized

गांव की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना मकसद

Fri, 11 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Objective to make village internationally recognized
हमारे प्रधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। तहसील मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर स्थित गूंगाखेड़ी गांव की आबादी करीब छह हजार है। मतदाताओं की संख्या 2250 है। गांव में तीन प्राथमिक व एक जूनियर हाईस्कूल, एक स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र है। इस बार भूपेंद्र गांव के प्रधान बने हैं। उनका कहना है कि गांव का चहुंमुखी विकास कराना उनका मकसद है। पहले कार्यकाल में भूपेंद्र गांव को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा चुके हैं। इस बार उनका मकसद गांव को हाईटेक बनाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाना है।

प्रधान का प्रोफाइल
प्रधान-भूपेंद्र प्रधान उर्फ भूरा
उम्र- 42
शिक्षा-इंटरमीडिएट
राजनीति-दो बार 1999 व 2011 में पहले प्रधान रह चुुुके हैं, इस बार तीसरी बार प्रधान चुने गए।
ग्राम प्रधान की उपलब्धि- 24 अप्रैल 2013 में राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरुस्कार, 19 अक्तुबर 2014 में सद्भावना एकता नेशनल अवार्ड विजेता, वर्ष 2014 में कौशल विकास मिशन योजना में उप्र में ब्रॉड एंबेसडर रह चुके हैं। 24 अप्रैल 2015 में राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार। इसके अतिरिक्त भूपेंद्र वर्ष 2000 में क्षेत्र पंचायत सदस्य, वर्ष 2000 से 2005 तक वरिष्ठ उपप्रमुख निविरोध रह चुके हैं।
विज्ञापन

गांव की जनसंख्या-छह हजार
कुल मतदाता-2250
मतदान हुआ-1575
वोट मिले-629
ये हैं गांव की समस्या
- गांव में कई रास्ते जर्जर हैं।
- जलभराव के कारण चलना मुश्किल है।
- आवारा पशु फसलें कर रहे बर्बाद।
- स्वच्छ पेयजल की समस्या।
- सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी।
-नियमित रूप से राशन वितरण न होना।
ये हैं प्राथमिकताएं
-गांव में बैंक शाखा की स्थापना करना।
-गांव में हाईस्कूल व बच्चों के लिए खेल मैदान, जिम की स्थापना।
-जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और नियमित रूप से राशन वितरण कराना।
-आचार्य खेडा में पानी टंकी, नई पाइप लाइन का निर्माण, गांव में पक्की सड़कों का निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed