{"_id":"63fa5a92ceb55f365f046cc4","slug":"objections-will-be-filed-till-27-for-the-election-of-cooperatives-baghpat-news-c-14-1-133620-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सहकारी समितियों के चुनाव के लिए 27 तक दर्ज होंगी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सहकारी समितियों के चुनाव के लिए 27 तक दर्ज होंगी आपत्ति
Sun, 26 Feb 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले में 60 प्राथमिक कृषि सहकारी ऋण समिति, मतस्य पालन और वेतन भोगी समितियों में होने वाले चुनाव की तैयारी चल रही है। जिसमें 27 फरवरी तक आपत्ति मांगी गई है।
जिले में 36 प्राथमिक कृषि सहकारी ऋण समिति, दो मतस्य पालन सहकारी समिति, 21 वेतन भोगी सहकारीसमिति, एक रेशम सहकारी समितियों पर चुनाव कराया जाएगा। उप निबंधक सहकारिता मोहसिन जमील ने बताया कि चुनाव को लेकर आपत्ति मांगी गई है। शनिवार को दो लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है, जबकि 27 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकेंगी। जिसके बाद नियमानुसार सभी आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा।
सदस्यों के निर्वाचन के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 11 मार्च और नाम निर्देशन प्रपत्र 14 मार्च को दाखिल होंगे। 16 मार्च को नाम वापसी और 18 मार्च को मतदान और मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों के चुनाव में जिले के एक लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। इसके अलावा 19 मार्च को सभापति, उपसभापति व अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधि का निर्वाचन किया जाएगा। जिसमें 19 मार्च को ही नामांकन पत्र जमा करने से लेकर जांच और मतदान व मतगणना कराई जाएगी।