फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Oath administered to Pradhans and Gram Panchayat members

प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को दिलाई शपथ

Fri, 18 Jun 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Oath administered to Pradhans and Gram Panchayat members
बागपत/चांदीनगर। पंचायत चुनाव में प्रधान निर्वाचित होने के बाद भी शपथ लेने से वंचित रहने वाले प्रधानों व पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसमें बागपत जनपद में 27 ग्राम प्रधानों व 365 पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। वहीं, बागपत ब्लाक के चार प्रधान व 54 पंचायत सदस्य शनिवार को शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

बागपत ब्लाक में 16 ग्राम प्रधान शपथ लेने से वंचित रह गए थे। इसके चलते उपचुनाव में रिक्त 218 पंचायत सदस्य पदों पर प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। जिस पर मतगणना होने के बाद शुक्रवार को शपथ ग्रहण कराई गई। बागपत ब्लाक की बीडीओ स्मृति अवस्थी ने 16 में से 12 प्रधानों व 164 पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके अलावा शेष चार ग्राम प्रधान व 54 पंचायत सदस्यों को शनिवार को शपथ दिलाई जाएगी। पिलाना ब्लॉक में 15 ग्राम प्रधानों और 201 ग्राम पंचायत सदस्यों को सचिवों ने शपथ दिलाई। पिलाना ब्लाक के चमरावल गांव मे पचायत घर पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और 15 सदस्यों को ग्राम पंचायत अधिकारी अंकित ढाका ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद ग्राम प्रधान केशव त्यागी ने सभी सदस्यों से गांव के विकास में सहयोग की अपील की और स्वास्थ्य, शिक्षा को बेहतर कराने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इन प्रधानों को दिलाई गई शपथ
शुक्रवार को बागपत ब्लाक के पाली, सूरजपुर महनवा, सरूरपुरकलां, फेजपुर निनाना, दौझा, धनौरा सिल्वरनगर, अहैड़ा, पाबला बेगमाबाद, कर्मअलीपुर गढ़ी, ग्वालीखेड़ा, संतोषपुर, गौरीपुर हबीबपुर व पिलाना ब्लाक के लुहारा, फतेहपुर, अमीपुर बालैनी, खट्टा प्रह्लादपुर, हरियाखेड़ा, चमरावल, खिंदौड़ा, गौसपुर, दौलतपुर, डौलचा, बसा टिकरी, पुरा महादेव, मुकंदपुर ओगटी, घटौली, मतानतनगर ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई, जबकि बागपत ब्लाक के सुलतानपुर हटाना, ढोढरा, चौहल्दा, फतेहपुर पुट्ठी के प्रधान शनिवार को शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed