फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nursing home was running without registration

Baghpat News: बिना पंजीकरण के चल रहा था नर्सिंगहोम

Sat, 24 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nursing home was running without registration
बड़ौत। बिना डिग्री और स्त्री रोग विशेषज्ञ के बिना महिलाओं की कराई जा रही डिलीवरी की शिकायत पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पट्टी चौधरान में एक नर्सिंगहोम में छापा मारा। टीम ने नर्सिंगहोम में औषधि कक्ष, डिलीवरी रूम को सीज कर दिया।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव के निर्देश पर शनिवार को एसीएमओ डॉ. रोबिन के नेतृत्व में डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार व विभाग के अन्य स्वास्थ्य कर्मी पट्टी चौधरान स्थित मानव सेवा हेल्थ केयर सेंटर पर पहुंचे। यहां पर महिलाओं की डिलीवरी, मरीजों को भर्ती किये जाने के साथ-साथ दवाई रूम भी मिला। बिना किसी पंजीकृत चिकित्सक और डिग्री के मरीजों का इलाज होते हुए मिला।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि यह अस्पताल डॉ. असद अली के नाम पर पंजीकरण के साथ संचालित किया जा रहे थे, लेकिन ये मौके पर नहीं मिले। अस्पताल में कोई महिला चिकित्सक भी नहीं है, इसके बावजूद महिलाओं की डिलीवरी कराई जा रही थी। यहां पूर्व में तथा वर्तमान में भर्ती किसी मरीज की लिखित जानकारी भी मौजूद नहीं मिली। फिलहाल अस्पताल के डिलीवरी रूम, औषधि कक्ष को सील कर दिया है। ऊपर आवास होने के कारण पूरे अस्पताल पर सील नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से प्रतिबंधित इंजेक्शन भी बरामद हुए
टीम को अस्पताल में प्रतिबंधित इंजेक्शन भी काफी मिले। डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सीएमओ आफिस से फिलहाल अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कराया जाएगा। उसके बाद अस्पताल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख कुछ मरीज तो आननफानन में भाग खड़े हुए तो कुछ को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने समझा कर घर वापस भेजा। मौके पर सचिन मलिक व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed