{"_id":"644c12ce9b6e69ea9c07f244","slug":"nursing-home-found-running-without-registration-notice-issued-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-758-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिना पंजीकरण चलते मिले नर्सिंग होम, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिना पंजीकरण चलते मिले नर्सिंग होम, नोटिस जारी
Sat, 29 Apr 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमीनगर सराय और खेकड़ा में निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर बिना पंजीकरण से अस्पताल संचालित मिला। जिस पर दोनों अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्राइवेट अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. रोबिन ने बताया कि शुक्रवार को कस्बा अमीनगर सराय में पुरा महादेव मार्ग पर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। पंजीकरण मांगे जाने पर अस्पताल में तैनात कर्मचारी पंजीकरण संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जिस पर अस्पताल संचालक के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा खेकड़ा में भी एक अस्पताल के संचालक पंजीकरण नहीं दिखा पाए। खेकड़ा के अस्पताल संचालक ने नोडल अधिकारी को बताया कि पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा चुका है। दोनों अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। एक सप्ताह में नोटिस का जवाब न देने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।