{"_id":"5f36de8c8ebc3e3ce56028ad","slug":"number-of-buses-did-not-increase-due-to-lack-of-ride-baghpat-news-mrt495983147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी के अभाव में नहीं बढ़ पाई बसों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी के अभाव में नहीं बढ़ पाई बसों की संख्या
विज्ञापन
मेरठ-बागपत मार्ग पर चार अगस्त से शुरू हुआ था प्राइवेट बसों का संचालन
50 से 60 फीसदी ही मिल रही सवारी, सितंबर तक टाली बसे बढ़ाने की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में मेरठ-बागपत मार्ग पर शुरू हुआ प्राइवेट बसोें का संचालन पटरी पर नहीं आ पा रहा है। अधिकांश लोग बसों में सफर करने से परहेज कर रहे है। यही वजह है कि इस मार्ग पर बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है।
लॉकडाउन होने के बाद मार्च माह में मेरठ-बागपत मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। एक जून को अनलॉक वन के साथ मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन तो शुरू हो गया था, मगर प्राईवेट बसों का संचालन नहीं हो पाया था। बसों का संचालन न होने के कारण प्राइवेट बस यूनियन ने 30 बसों को सरेंडर कर दिया था। अब चार अगस्त को मार्ग पर 30 बसों का संचालन शुरू किया गया था। बागपत-मेरठ मार्ग के अलावा कुछ बसों का पिलाना-रटौल मार्ग तथा कुछेक का संचालन अमीनगर सराय मोड़ से बड़ौत के लिए किया गया था। मार्ग पर छह अगस्त से बसों की संख्या बढ़ाने की कार्ययोजना तैयारी की गई थी। मगर, सवारी के अभाव में अन्य बसों को संचालन नहीं हो पाया है। कोरोना महामारी के चलते अभी भी लोग बसों में सफर करने से परहेज कर रहे है। बसों में लगभग 50 से 60 फीसदी सीटों पर ही यात्री सफर कर रहे है। मेरठ-बागपत प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह का कहना है कि सवारी कम मिलने के कारण अन्य बसों का संचालन नहीं हो पाया है। सितंबर माह में अन्य बसों का संचालन कराने की योजना तैयार की गई है।