फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NSUI and Youth Congress workers took out candle march

एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

Sat, 01 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
NSUI and Youth Congress workers took out candle march
बड़ौत में अंकित भंडारी के निर्मम हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकालते एनएसयूआई व यूथ कांग? - फोटो : BARAUT
बड़ौत। अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार रात एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गो से कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मृतका अंकिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी व यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निशांत तोमर के संयुक्त नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता नगर की नेहरू मूर्ति पर एकत्रित हुए। उन्होंने कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड़, बड़ौली रोड, दिल्ली रोड से होते हुए वापस नेहरू मूर्ति पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

यहां पर मृतका की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। यहां जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि मृतका के परिजनों को सरकार से उम्मीद है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। यहां छोटू तोमर , सालिम, विशु शर्मा, अभिकुश, शौर्य मालिक, अमन कुरैशी , उज्ज्वल मालिक, सादान अली, देव तोमर, विहान गिल, टीनू, मोनू शर्मा, अश्वनी शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed