{"_id":"61b790a24ce02b55c42c1ab1","slug":"now-the-shehnai-will-not-ring-for-a-month-baraut-news-mrt568804490","type":"story","status":"publish","title_hn":"....अब एक माह तक नहीं बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
....अब एक माह तक नहीं बजेगी शहनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौष के चलते एक माह के लिए लगेगी विवाह समारोह पर रोक
बड़ौत। मंगलवार से शहनाई की गूंज थम जाएगी। 14 जनवरी मकर संक्राति के बाद फिर से बैंड, बाजा, बरात की शुरुआत होगी। सूर्य के धन संक्राति में प्रवेश के साथ पौष माह की शुरुआत होगी। इसमें विवाह आदि नहीं होगे। सहालगों के थमने के कारण बाजार में खामोशी छा जाएगी।
उल्लेखनीय है कि देवोत्थान एकादशी के साथ शादी-विवाह की शुरुआत हुई थी। इसके साथ बाजार में बूम आ गया। कपड़ा, ज्वेलरी, ऑटो मोबाइल सेक्टर आदि में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। अब मंगलवार रात से धन की संक्राति लग जाएगी। धन संक्राति लगने के साथ विवाह आदि नहीं होंगे। फिर मकर संक्राति के बाद विवाह की शुरुआत होगी। इस कारण कुल मिलाकर एक माह के लिए शहनाई की गूंज सुनाई नहीं देगी। 14 जनवरी से फुलेरा दोज तक विवाह का क्रम चलेगा। इसके बाद होलिअष्टका लग जाएगी।