फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now the animal owners will also have a credit card

अब पशु पालकों का भी बनेगा क्रेडिट कार्ड

Wed, 29 Dec 2021 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Now the animal owners will also have a credit card
7300 क्रेडिट कार्ड बनवाने का लक्ष्य मिला बागपत जिले में
विज्ञापन

तीन हजार आवेदन आए पशुपालक क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए
जमीन व पशुओं की नस्ल और संख्या के आधार पर बैंक देंगे ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण व पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसके तहत पशुपालकों का क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जनपद में 7300 हजार क्रेडिट कार्ड बनवाने के लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष फिलहाल तीन हजार लोगों ने आवेदन किया है। आवेदनों की जांच कर पशुपालन विभाग की ओर से बैंकों को उपलब्ध कराया गया है। बैंकों की ओर से पशुपालक के पास जमीन, पशुओं की संख्या और उनके नस्ल के अनुसार ऋण दिया जाएगा।
जनपद में 4.62 लाख मवेशी, तीन दर्जन से अधिक डेयरी
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि बागपत जनपद में लगभग 4.62 लाख भैंस और गाय हैं। 50 कामधेनु डेयरी हैं। रोजाना करीब सात हजार लीटर से अधिक दुग्ध उत्पादन होता है। पशुपालकों के लिए क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था होने से डेयरी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। दुग्ध उत्पादन भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

नई योजना से डेयरी उद्योग और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि पशुपालकों के क्रेडिट कार्ड के लिए जनपद में अभी तक लगभग तीन हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 7300 पशुपालकों का क्रेडिट कार्ड बनवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। पशुपालकों के पास जमीन, पशुओं की नस्ल और संख्या के अनुसार बैंकों की ओर से ऋण प्रदान किया जाएगा। इस योजना से डेयरी उद्योग और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed