{"_id":"5f8f27138ebc3e5fa477bdcc","slug":"now-no-form-will-have-to-be-filled-to-make-votes-baraut-news-mrt507025765","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वोट बनाने के लिए नहीं भरा होगा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वोट बनाने के लिए नहीं भरा होगा फार्म
विज्ञापन
घर-घर जाकर वोटरलिस्ट के सत्यापन का कार्य करें बीएलओ
मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटर बनने के लिए अब पहले की तरह फार्म नहीं भरना होगा। अब परिवर्धन, संशोधन और विलोपन का फार्म नहीं भरा जाएगा। इसके लिए बाकायदा आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, परिवर्धन, संशोधन और विलोपन की बुकलेट बनी है। इसे लेकर बीएलओ घर-घर जाएंगे और सत्यापन करेंगे। इसके बाद मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन किया जाएगा। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा, वह अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए छह से 12 दिसंबर के बीच आवेदन कर सकेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के तहत शुरू में ही सभी गांव में एक अक्तूबर से बीएलओ की नियुक्ति की जा चुकी है। प्रत्येक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर जोर-शोर से वोटरलिस्ट के सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। बीएलओ द्वारा किए सर्वे के दौरान उन्हें उपलब्ध कराई बुकलेट में सारी डिटेल भरकर उसे जमा करना होगा। इसके बाद मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन होगा। प्रकाशन में अगर किसी का नाम शामिल होने से छूट गया है तो वह छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकता है।
इस संबंध में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत एवं एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि अब किसी भी तरह का फार्म नहीं भरा जाएगा। इसकी जानकारी सभी पर्यवेक्षक सहित सभी बीएलओ को दी जा चुकी है। उन्होंने बताया तहसील क्षेत्र में तीन ब्लाक बड़ौत, बिनौली और छपरौली शामिल है। बड़ौत में 131, छपरौली 77 और बिनौली ब्लाक में 110 बीएलओ शामिल रहे।