फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now farmers can apply online for credit card

क्रेडिट कार्ड के लिए अब किसान कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Wed, 05 Jan 2022 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Now farmers can apply online for credit card
किसान सेवा पोर्टल पर किसान क्रेडिट कार्ड के लिए दिया गया आवेदन का लिंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए किसानों को बैंकों और तहसीलों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इसके लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कृषि विभाग के किसान सेवा पोर्टल पर किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन का लिंक दिया गया हैै। इसके लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर तैनात एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने बताया कि किसान सेवा पोर्टल पर अपने जनपद का नाम चयनित करने के बाद आधार कार्ड या फिर पीएम किसान सम्मान निधि की पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी। इसके बाद खसरे के अनुसार बोई गई फसलों का विवरण फीड करना होगा। साथ ही आवेदक की पासपोर्ट फोटो कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। पूरा विवरण पोर्टल पर सुरक्षित करने के लिए किसान के पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी फीड करते ही सुरक्षित किया गया डाटा सत्यापन के लिए राजस्व विभाग के तहसील स्तरीय लॉगइन पर पहुंच जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए किसानों का ब्यौरा एकत्र करने में कृषि विभाग के कर्मचारी भी सहयोग करेंगे। इसके लिए मोबाइल एप भी विकसित किया गया है। गूगल प्लेस्टोर मेें जाकर पीपीएमकेआईएसएएनकेसीसी टाइप करना होगा। कृषि विभाग के कर्मचारी इस एप के जरिए किसानों का डाटा संकलित कर अपलोड कराएंगे। ऑनलाइन आवेदन पर राजस्व विभाग की आख्या लगते ही ये स्वीकृत हो जाएगा और स्वत: ही सिस्टम में उपलब्ध आईएफएससी कोड के अनुसार संबंधित बैंक की शाखा में केसीसी के लिए चला जाएगा। अगर कोई आवेदन तहसील से रिजेक्ट किया जाता है तो उसका कारण स्पष्ट रूप से बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed