फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now blood test facility will be available in the village itself

Baghpat News: अब गांव में ही मिलेगी खून की जांच की सुविधा

Wed, 29 Mar 2023 07:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 29 Mar 2023 07:36 PM IST
विज्ञापन
Now blood test facility will be available in the village itself
- 50 लाख रुपये से दो मोबाइल लैब खरीदी गईं
विज्ञापन

- पावर ग्रिड कारपोरेशन की तरफ से मिलेगी मोबाइल लैब, गांवों में भेजकर कराई जाएगी लोगों के खून की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में अब ग्रामीणों को गांव में ही खून की जांच की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल लैब गांव-गांव जाकर खून की जांच करेंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 लाख रुपये से दो मोबाइल लैब की व्यवस्था कराई गई है।
जिले के ग्रामीणों को अब खून की जांच कराने के लिए अस्पतालों की दौड़ नही लगानी पड़ेगी। मोबाइल लैब से खून की जांच गांव से ही हो सकेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं में खून की ज्यादातार कमी रहती है। समय और सुविधा के अभाव में महिलाओं की जांच न होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए मोबाइल लैब की व्यवस्था कराई गई है। लैब से महिलाओं की जांच पर अधिक ध्यान दिया जाएगा और खून की कमी होने पर उन्हें परामर्श भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

लैब के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है। अप्रैल में विभाग को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को लैब उपलब्ध करा दी जाएगी। इस लैब में खून की जांच के लिए एक एलटी मौजूद रहेगा, जो मौके पर ही लोगों को उनकी जांच की रिपोर्ट उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ग्रामीणों को गांव में ही खून की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल लैब की व्यवस्था कराई गई है। मोबाइल लैब गांव-गांव जाकर लोगों की जांच करेगी। विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं के खून की जांच कराई जाएगी। -डॉ. यशवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed