{"_id":"6817b85f7abfdf90620d3206","slug":"now-a-proposal-has-been-sought-to-make-kishanpur-a-new-block-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-130857-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अब किशनपुर को नया ब्लॉक बनवाने के लिए प्रस्ताव मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अब किशनपुर को नया ब्लॉक बनवाने के लिए प्रस्ताव मांगा
Mon, 05 May 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 05 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत क्षेत्र में नए ब्लॉक का मामला विवाद में फंसता जा रहा है। जहां पहले दाहा में ब्लॉक के लिए प्रस्ताव व जमीन चिह्नित करने के लिए कहा गया था। वहीं अब ग्राम्य विकास आयुक्त ने डीएम तथा डीडीओ से किशनपर में नया ब्लॉक बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा।
किशनपुर को ब्लॉक बनाने के लिए पहले भी रिपोर्ट मांगी थी, जो उपलब्ध नहीं कराई गई थी। यहां से प्रस्ताव भेजने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
प्रदेश के ग्राम्य विकास आयुक्त के निर्देश पर उपायुक्त ग्राम्य विकास राकेश रंजन ने डीएम तथा डीडीओ से किशनपुर को ब्लॉक बनवाने के संबंध में प्रस्ताव मांगा। उपायुक्त ने पत्र में कहा कि किशनपुर में नया ब्लॉक बनवाने के संबंध में 23 जुलाई 2023 से लेकर पांच फरवरी 2025 तक कई बार प्रस्ताव उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। मगर किशनपुर को ब्लॉक बनवाने के संबंध में प्रस्ताव उपलब्ध नहीं कराया गया। इस कारण ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय स्तर से शासन को रिपोर्ट नहीं भेज पा रहे
उन्होंने डीडीओ को निर्देश दिया कि शासन के निर्देशानुसार किशनपुर को नया ब्लॉक बनवाने के संबंध में प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराएं। नया ब्लॉक बनाने का फैसला शासन स्तर से लिया जाएगा। लेकिन अब प्रस्ताव मांगे जाने से किशनपुर में नया ब्लॉक बनने की उम्मीद एक बार फिर जगी है। नया ब्लॉक बनने से किशनपुर तथा आसपास के ग्रामीणों को सुविधा होगी, क्योंकि ब्लॉक संबंधी कार्यों के लिए मीलों सफर करने से छुटकारा मिलेगा। nपहले भी जा चुका किशनपुर का प्रस्ताव : पिछले वर्ष किशनपुर में नया ब्लॉक बनवाने के लिए ग्राम्य विकास आयुक्त को प्रस्ताव भेजा गया। इस नए ब्लॉक में बड़ौत के 15 गांव, छपरौली के सात गांव और बिनौली ब्लॉक के पांच गांव जोड़ने का प्रस्ताव था। मगर किशनपुर ब्लॉक नहीं बन पाया। nचौगामा क्षेत्र में नए ब्लॉक का मामला फिर फंसेगा : जिले में बिनौली ब्लॉक सबसे बड़ा है। ब्लॉक में दस न्याय पंचायत तथा 53 ग्राम पंचायतें हैं। कई साल से ब्लॉक को दो हिस्सों में बांटने की कवायद चल रही है। इसके लिए दाहा समेत चौगामा क्षेत्र में जमीन तलाशी जा रही है। पूर्व में दाहा के एक काॅलेज की जमीन चिन्हित की गई थी, लेकिन वह विवादित निकली थी।
विज्ञापन
अब डीडीओ के अनुरोध पर एडीएम पंकज वर्मा ने एसडीएम बड़ौत को दाहा के इस कॉलेज की विवादित जमीन को छोड़कर चौगामा क्षेत्र में अन्य जमीन चिन्हित कर खतौनी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मगर इसी बीच अब किशनपुर गांव को नया ब्लॉक बनाने के संबंध में प्रस्ताव मांगा है। इससे दाहा या चौगामा क्षेत्र में नए ब्लॉक का मामला फंसता दिख रहा है।