फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notorious Dharmendra Kirthal and Satendra Mukhiya among three gangsters convicted

Baghpat News: कुख्यात धर्मेंद्र किरठल व सतेंद्र मुखिया समेत तीन गैंगस्टर में दोषी

Thu, 07 Sep 2023 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Notorious Dharmendra Kirthal and Satendra Mukhiya among three gangsters convicted
बागपत। कुख्यात धर्मेंद्र किरठल व सतेंद्र मुखिया समेत तीन गैंगस्टर में दोषी करार दिए गए। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट के न्यायालय में सुनवाई हुई और दोषी करार देते हुए सजा पर सुनवाई को 12 सितंबर की तिथि तय की गई।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल नेहरा के अनुसार रमाला थाने में सात अगस्त 2021 को तत्कालीन थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने गैंगस्टर का मुकदमा कराया था। जिसमें कहा गया था कि कुख्यात धर्मेंद्र निवासी किरठल पर करीब 52 मुकदमे दर्ज हैं और वह गिरोह चलाता है। उसके गिरोह के मुख्य सदस्य सतेंद्र मुखिया निवासी सुन्हैंडा, सुभाष उर्फ छोटू निवासी सिसौली जिला मुजफ्फरनगर है।
विज्ञापन

इन तीनों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करके न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। जिसकी सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट के न्यायालय में चल रही थी। जिसमें बुधवार को तीनों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से न्यायालय में पेशी हुई। जिसमें सुनवाई के बाद न्यायाधीश पवन कुमार राय ने तीनों को गैंगस्टर में दोषी करार दिया। इनकी सजा पर 12 सितंबर को सुनवाई होगी। इनमें धर्मेंद्र किरठल फिलहाल आंबेडकर जेल में बंद है तो सतेंद्र मुखिया और सुभाष बागपत जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed