फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notorious Criminal in Lalitpur Jail Threatens Gram Pradhan Sandeep, Extortion Case Filed in Baghpat

UP: जेल में बंद कुख्यात ने ग्राम प्रधान को दी जान से मारने की धमकी, कहा-'मारना था तुझे, मार दिया बब्बू को'

Fri, 07 Nov 2025 12:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 07 Nov 2025 12:53 PM IST
सार

बागपत के ढिकोली ग्राम प्रधान संदीप को ललितपुर जेल में बंद कुख्यात बदमाश ज्ञानेंद्र ढाका ने फोन पर रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रधान ने चांदीनगर थाने में तहरीर दी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Notorious Criminal in Lalitpur Jail Threatens Gram Pradhan Sandeep, Extortion Case Filed in Baghpat
पीड़ित प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में  ढिकोली ग्राम पंचायत के प्रधान संदीप ढाका को ललितपुर जेल में बंद कुख्यात अपराधी ज्ञानेंद्र ढाका की ओर से फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रधान का कहना है कि रंगदारी मांगते हुए आरोपी ने कहा कि "मारना था तुझको, मार दिया बब्बू को। अब तुझे भी खत्म कर देंगे।"

विज्ञापन

प्रधान संदीप ने बताया कि 4 नवंबर की दोपहर को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। पहले उन्होंने कॉल नहीं उठाई, लेकिन दोबारा कॉल आने पर रिसीव किया। कॉल करने वाले ने स्वयं को ज्ञानेंद्र ढाका बताते हुए गाली-गलौच की और धमकी दी कि वह जेल में रहते हुए भी उसे मरवा देगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'मैंने तेरे पति को मार डाला...', प्रेमी ने कत्ल के बाद पत्नी को फोन पर बताई थी ये बात; अजय का कबूलनामा

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसकी पत्नी की वोट पुख्ता कराने और उसे भविष्य में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में उतारने की बात कही। रंगदारी के लिए अपने आदमी भेजने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद प्रधान संदीप ढाका ने थाना चांदीनगर में ज्ञानेंद्र ढाका और उसके सहयोगी पंकज के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है, जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed