फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notorious Amarpal surrenders in Noida court

50 हजार के इनामी कुख्यात अमरपाल ने नोएडा कोर्ट में सरेंडर किया

Sun, 01 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Notorious Amarpal surrenders in Noida court
बागपत। शेरपुर लुहारा गांव निवासी पचास हजार के इनामी कुख्यात अमरपाल ने नोएडा में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वह लुहारी गांव में जितेंद्र की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। उस पर आईजी ने पिछले सप्ताह पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

शेरपुर लुहारा गांव के अमरपाल पर हत्या, रंगदारी, अपहरण, जानलेवा हमला, धमकी समेत 38 मुकदमें दर्ज हैं। वह छपरौली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसका नाम बड़ौत कोतवाली के लुहारी गांव में बीती 28 मार्च को जितेंद्र की हत्या में आया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। इसके चलते आईजी जोन ने उस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अमरपाल के साथी बुद्धप्रकाश को बीती 18 अप्रैल को मुठभेड़ में गोली लग गई थी। इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह माना जा रहा है कि इस कारण ही अमरपाल लुहारा ने शुक्रवार को नोएडा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि वह नोएडा में दर्ज चोरी के एक मामले में जमानत पर चल रहा था। उस मामले में जमानत तुड़वाकर सरेंडर किया है। वहीं, पुलिस पांच फरवरी को अमरपाल के मकान को कुर्क करने की कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed