{"_id":"63027a901de88842047d44bb","slug":"notification-may-be-issued-today-for-the-extension-of-the-limits-of-the-municipality-baghpat-news-mrt6019406151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के सीमा विस्तार की आज जारी हो सकती है अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के सीमा विस्तार की आज जारी हो सकती है अधिसूचना
विज्ञापन
बड़ौत नगर पालिका
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर पालिकाओं के सीमा विस्तार की सोमवार को अधिसूचना जारी हो सकती है। सीमा विस्तार की फाइल प्रमुख सचिव के पास पहुंच गई है और वहां से मुहर लगते ही अधिसूचना जारी हो जाएगी। जिन पर आपत्ति मांगी जाएंगी और उसके बाद अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
बागपत नगर पालिका का सीमा विस्तार करने के लिए सिसाना, नयागांव हमीदाबाद, पाली, कलक्ट्रेट कॉलोनी, पुलिस लाइन व औद्योगिक क्षेत्र को शामिल करने की मंजूरी देने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। वहीं, बड़ौत नगर पालिका क्षेत्र के आसपास एक दर्जन से ज्यादा पॉश कॉलोनियां विकसित हो गईं हैं। इनमें बिजरौल रोड पर शाहमल एंक्लेव, चौधरी चरण सिंह विहार, वरदा ज्योति कॉलोनी, चरण सिंह विहार, न्यू सिटी कॉलोनी अमीनगर सराय रोड, कांशीराम कॉलोनी दिल्ली रोड और कोताना रोड की चार कॉलोनी समेत एक दर्जन कालोनियां हैं। इन सभी कालोनियों को नगर पालिका में शामिल करने के लिए कार्रवाई प्रस्ताव गया था।
दोनों जगहों की फाइलों पर कई बार आपत्तियां लगने से वह लखनऊ से वापस बागपत भेजी गईं। उन आपत्तियों को दूर करके फिर लखनऊ भेजा गया तो अब सीमा विस्तार की प्रक्त्रिस्या आखिरी चरण में पहुंच गई। सीमा विस्तार की फाइल पर प्रमुख सचिव की मुहर लगते ही सोमवार को प्रथम अधिसूचना जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
--
सीमा विस्तार का किसी को होगा फायदा, किसी को नुकसान
बागपत नगर पालिका के सीमा विस्तार का जिस तरह से प्रस्ताव भेजा गया है। अगर उसे शासन से मंजूरी मिल जाती है तो तीन गांवों सिसाना, नयागांव हमीदाबाद, नगर पालिका में शामिल हो जाएंगे। इससे ग्रामीणों को फायदा हो सकता है तो वहां के मौजूदा प्रधान व गांव की राजनीति करने वालों को नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं सीमा विस्तार से जातीय आधार पर वोटों के कारण राजनीतिक पार्टियों का समीकरण भी बदल जाएगा। बड़ौत नगर पालिका के सीमा विस्तार से करीब 12 हजार वोटर बढ़ जाएंगे और वहां का गणित भी बदल जाएगा।
--
नगर पालिका के सीमा विस्तार की प्रक्त्रिस्या पूरी हो चुकी है और इसकी अधिसूचना सोमवार को जारी होने की उम्मीद है। सीमा विस्तार होने पर लोगों को काफी फायदा होगा। क्योंकि नगर पालिका में आने पर उन जगहों पर विकास कार्य कराए जा सकते है और उन जगहों पर समस्याएं खत्म हो जाएगी। - दुष्यंत तोमर, चेरयमैन नगर पालिका, बड़ौत