{"_id":"612e6d608ebc3eb26a46205c","slug":"notice-to-ten-secretaries-for-negligence-baghpat-news-mrt554124010","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर दस सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने पर दस सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत भवन निर्माण में लापरवाही मामले में मांगा गया स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने पंचायत भवन निर्माण में लापरवाही बरतने वाले दस सचिवों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। पंचायत सचिवों को जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस पूरे मामले से डीएम और सीडीओ को भी अवगत कराया गया है।
जिले के एक दर्जन से अधिक गांवों में अभी तक पंचायत भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका है, जबकि उनके लिए बजट भी जारी हो चुका है। इस कारण ही लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है और उनको अपने कार्य कराने के लिए मुख्यालय पर आना पड़ता है। इसे लेकर एडीओ पंचायत बागपत ने जांच करके डीपीआरओ को अपनी रिपोर्ट भेजी और उस रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ बनवारी सिंह ने दस सचिवों को नोटिस जारी किया है। इनमें राजपुर खामपुर, खेड़ा इस्लामाबाद, फैजल्लापुर, ट्योढ़ी, खेड़की, नौरोजपुर गुर्जर, ढोढरा, पदड़ा, चौपड़ा, कर्मअलीपुर गढ़ी, बिचपड़ी, नंगला जाफराबाद, क्यामपुर, निवाड़ा, गौरीपुर हबीबपुर के सचिव शामिल है। इनके स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।