{"_id":"6037de618ebc3ee9061a21a2","slug":"notice-to-ten-houses-and-a-school-on-encroachment-baraut-news-mrt52718571","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर दस मकानों और एक स्कूल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर दस मकानों और एक स्कूल को नोटिस
विज्ञापन
बड़ौत में मीरापुर रजवाहे की पटरी पर सिचाई विभाव व तहसील का रिकार्ड देखते एसडीएम दुर्गेश मिश्र।
- फोटो : BARAUT
मीरापुर रजबहे की पटरी के निर्माण और चौड़ीकरण में बाधक बन रहा अतिक्रमण
एसडीएम ने कराई जांच, एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का दिया अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मीरापुर रजबहे की पटरी के निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम ने मौका मुआयना किया। सिंचाई विभाग, पालिका परिषद व तहसील कर्मचारियों की टीम ने पटरी के निर्माण में बाधक बने अतिक्रमण करने वाले दस मकान मालिकों और एक स्कूल संचालक को चिह्नित कर नोटिस भेजा। एसडीएम ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को एसडीएम दुर्गेश मिश्र मीरापुर रजबहे की पटरी पर पहुंचे और सिंचाई विभाग के जिलेदार वीरेंद्र सिंह, जेई केके शर्मा, पालिका परिषद के जेई कामेंद्र सिंह व तहसील कर्मचारियों की टीम को मौके पर बुलाया और संबंधित रिकार्ड को देखकर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। तीनों विभागों की जांच में दस मकान और एक स्कूल अतिक्रमण की स्थिति में मिला। इस पर इन मकान मालिकों और स्कूल संचालक को एसडीएम के निर्देश पर नोटिस भेजा गया।
एसडीएम ने बताया कि जिन लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, उन्हेें नोटिस भेजा गया है। एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि अतिक्रमण नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दो करोड़ की लागत से पूरा होगा 550 मीटर टुकडे़ का निर्माण
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अमित राणा ने बताया कि छह चरणों में मीरापुर रजबहे की पटरी के निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। पहले चरण में 700 मीटर लंबी और 27 फूट चौड़ी पटरी का 3.5 करोड़ रुपये में काम पूरा कर लिया गया है। दूसरे चरण का काम चल रहा है। इसमें 550 मीटर लंबे और 25 फुट चौडे़ टुकड़े का निर्माण होना है। इसमें लगभग दो करोड़ की लागत आएगी।