फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice to secretaries for not spending Rs 1.16 crore in ten villages

Baghpat News: दस गांवों में 1.16 करोड़ रुपये खर्च न करने पर सचिवों को नोटिस

Fri, 27 Sep 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 27 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Notice to secretaries for not spending Rs 1.16 crore in ten villages
बागपत। स्वच्छ भारत मिशन योजना के दस गांवों में एक करोड़ 16 लाख 70 हजार रुपये के बजट को खर्च नहीं करने पर सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। इनको तीन दिन में प्रस्ताव पास कराकर बजट खर्च करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बजट खर्च नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए 2022-23 व 2024-25 के लिए ढाई करोड़ से अधिक का बजट जारी किया गया था। मगर अभी तक पूरा बजट खर्च नहीं किया गया है। दस गांवों में एक करोड़ 16 लाख 70585 रुपये का बजट खातों में पड़ा है। कई बार नोटिस देने के बाद भी स्वच्छता पर बजट खर्च तक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बली गांव में 525246, ट्योढ़ी में 867824, निरोजपुर गुर्जर में 2660836, नैथला में 1338909, फतेहपुर पुट्ठी में 719819, गौरीपुर जवाहरनगर में 1547850, राजपुर खामपुर में 272613, गाधी में 1792269, अहैड़ा में 1675531, दौझा में 269688 लाख रुपये की धनराशि बाकी है। सहायक विकास अधिकारी बागपत सुधीर कुमार ने पंचायत सचिव नीता, संदीप कुमार, इमरान, सतीश कुमार, सुनील बंसल, कृष्ण यादव, कुमारी अंजली, सतीश कुमार समेत अन्य को नोटिस दिया है। इनको उक्त धनराशि को तीन दिन में स्वच्छता पर खर्च करने के लिए प्रस्ताव बनाकर देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed