फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice to physicians

चिकित्सकों को नोटिस जारी

Wed, 13 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 13 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
बागपत में स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप चिकित्सकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रटौल, नंगला जाफराबाद, मुबारिकपुर, बली मेवला गांव में आधा दर्जन चिकित्सकों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि डॉक्टर की डिग्री एवं अन्य कागजात विभाग को नहीं दिखाए तो उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


झोलाछाप चिकित्सकों का जनपद में मकड़जाल फैला हुआ है। लोग अकसर स्वास्थ्य विभाग से इनकी शिकायतें करते रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर रामेश्वर दयाल एवं सहायक चिकित्साधिकारी डॉक्टर अजय शर्मा ने बताया कि अनिल पुत्र जय भगवान नंगला जाफराबाद, अय्यूब अली पुत्र फैज्जान बली मेवला, नफीसा पुत्री अहसान रटौल, अलीमुद्दीन पुत्र यामीन मुकारी, सुनीता रटौल, जगदीश पुत्र चेतराम रटौल, इजराइल पुत्र आदिल बली मेवला को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

 

इन चिकित्सकों ने अपने डिग्री व अन्य कागजात स्वास्थ्य विभाग में जमा नहीं किए तो उनके खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डॉक्टर अजय शर्मा ने कहा कि अभियान चलाकर झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों के जीवन से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed