फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice to more than 100 gram panchayats for not registering GST

गांव में सफाई कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 08 Apr 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Notice to more than 100 gram panchayats for not registering GST
बालैनी के मतानतनगर गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
बालैनी। मतानतनगर में सफाईकर्मी न होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में सफाई कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गांव में सफाईकर्मी नहीं हैं। जिससे गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। गंदगी के कारण लोगों का गांव के रास्तों से निकलना दुभर है। नालियों व रास्तों की सफाई न होने से गांव की गलियों में जगह-जगह जलभराव हो रहा है। ग्रामीण अपने खर्च पर सफाई कराने के लिए विवश हैं। कई बार गांव में सफाईकर्मी तैनात कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने सफाई की मांग को लेकर गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी। इस मौके पर उदय, नरेंद्र, अनुज, कृष्णपाल मौजूद रहे। उधर, ग्राम प्रधान सूबेदार जयकुमार का कहना है कि कई बार अधिकारियों से गांव में सफाईकर्मी तैनात कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed