फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice issued to seven school operators

सात स्कूल संचालकों को नोटिस जारी

Sun, 15 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to seven school operators
बड़ौत (बागपत)। कोरोना वायरस से एहतियात के चलते 22 मार्च तक कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी। मगर, शनिवार को नगर के कई स्कूल खुले रहे। नतीजतन शिक्षा विभाग की ओर से सात स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का भारत में भी असर दिखाना शुरू हो गया है। लगातार वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर केंद्र सरकार ने कई निर्देश जारी किए है। यूपी में भी इसे देखते हुए सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 22 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया है। 16 मार्च से शुरू होने वाली परिषदीय परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई है। बीएसए राजीव रंजन ने सभी बीईओ के माध्यम से शनिवार को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए थे। मगर, बंदी के आदेशों का नगर के स्कूल संचालकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। शनिवार को कई स्कूल खुले रहे। सूचना मिलने पर एबीएसए विनोद वर्मा, नगरीय शिक्षा प्रभारी संदीप तोमर और अन्य अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया इसकी पोल खुली। एबीएसए विनोद वर्मा ने बताया कि सात स्कूल संचालकों को छुट्टी के आदेशों के बावजूद स्कूल खोलने पर नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed