फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice issued to medical store operators to get AYUSH license

Baghpat News: मेडिकल स्टोर संचालकों को आयुष का लाइसेंस बनवाने के नोटिस जारी

Tue, 10 Oct 2023 05:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to medical store operators to get AYUSH license
- आयुष चिकित्सकों की टीम ने बरनावा व बिनौली में मेडिकल स्टोर पर मारे छापे
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
बिनौली। मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा आयुर्वेदिक व यूनानी दवा बिना लाइसेंस के बेचे जाने, एक्सपायर दवाइयां रखने की शिकायत पर मंगलवार को औषधि निरीक्षक बागपत व आयुष के नोडल अधिकारी ने बरनावा और बिनौली में मेडिकल स्टोर पर छापे मारकर काफी मात्रा में एक्सपायर दवाइयां जब्त कीं। साथ ही स्टोर में मौजूद आयुर्वेदिक दवाओं की जांच के लिए सैंपल भेजे।

डॉ. कुलदीप कटारिया, सहायक अरुण कुमार, जेनुदीन जैसे ही बिनौली में पहुंचे तो स्टोर संचालकों ने अपने स्टोर के शटर डाल दिए। टीम ने बिनौली बाजार में अमित आयुर्वेदिक स्टोर, भारद्वाज मेडिकल स्टोर, बरनावा में लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, दीपक मेडिकल स्टोर, रब्बानी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। यहां से उन्होंने आयुवैदिक की एक्सपायर दवाइयां जब्त कीं। साथ ही आयुर्वेदिक दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए सेम्पिल भी लिए। वहीं मेडाविन हेल्थकेयर का लाइसेंस रिन्यूवल नहीं मिला। उन्होंने सभी को आयुष का लाइसेंस बनवाने के लिए नोटिस जारी किया। साथ ही लाइसेंस नहीं बनवाने पर कानूनी करवाई करने कि चेतावनी दी। इसके अलावा छापेमारी के दौरान चिकित्सकों की टीम ने सराय रोड पर स्वर्गीय डॉ. महेंद्र सिंह कश्यप के पुत्र प्रमोद कश्यप व डॉ. बाबू सिंह को आयुष का लाइसेंस बनवाने का नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed