फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice issued to Malkpur Sugar Mill

मलकपुर चीनी मिल को नोटिस जारी

Thu, 14 Sep 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 14 Sep 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to Malkpur Sugar Mill
गन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बकाया भुगतान नहीं करने पर मलकपुर चीनी मिला को नोटिस जारी किया । जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया मिल प्रबंधन को नोटिस रिसीव करा दिया गया।  बृहस्पतिवार तक यदि 75 प्रतिशत भुगतान नहीं किया तो आरसी जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


एसबीईसी शुगर मिल मलकपुर पर जिले के किसानों के 263 करोड़ रुपये बकाया है। राजनीतिक सभाओं से लेकर विधानसभा में यह मुद्दा गूंजता रहता है। मंगलवार को लखनऊ से गन्ना विभाग ने मलकपुर मिल को नोटिस जारी कर दिया । बुधवार को डीसीओ सुशील कुमार ने यह नोटिस चीनी मिल को रिसीव करा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया 14 सितंबर की शाम तक बकाया का यदि 75 प्रतिशत भुगतान नहीं किया तो चीनी मिल के खिलाफ आरसी जारी कर दी जाएगी। असल में मलकपुर चीनी मिल ने करीब 260 करोड़ रुपये के लोन के लिए अप्लाई किया है, लेकिन इस पर अभी मुहर नहीं लगी है। ऐसे में बृहस्पतिवार तक 75 प्रतिशत भुगतान की संभावना कम ही है। डीसीओ ने कहा मोदीनगर चीनी मिल पर भी बागपत के किसानों का बकाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ट यूपी की 16 मिलों पर 400 करोड़ बकाया 
बागपत। वेस्ट यूपी की 16 चीनी मिलों पर बागपत के किसानों के करीब 400 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों का कहना है कि सरकार को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान दिलाना चाहिए। 


इस वजह से तो नहीं टल रहा कार्यक्रम
बागपत। रमाला मिल के विस्तारीकरण का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी है। विस्तारीकरण का भाजपा राजनीतिक लाभ लेने की तैयारी कर रही है, लेकिन माना जा रहा है कि मलकपुर चीनी मिल के बकाया भुगतान की वजह से अभी कार्यक्रम तैयार नहीं कराया जा रहा है। चीनी मिल को यदि लोन मिल गया तो किसानों को एकमुश्त भुगतान कर दिया जाएगा। बहुत संभावना है कि तब ही सीएम रमाला आएंगे और बागपत में निकाय चुनाव से पहल शंखनाद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed