{"_id":"612921018ebc3e79e9052dae","slug":"not-interested-in-getting-second-dose-of-anti-coronavirus-vaccine-baghpat-news-mrt553627295","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगवाने में नहीं रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगवाने में नहीं रुचि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगवाने में लाभार्थी रुचि नहीं ले रहे है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के बावजूद जिले में 89 प्रतिशत हेल्थ वर्कर व 67 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर ने ही दूसरा टीका लगवाया है। 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग में 0.9 प्रतिशत और 45 से 60 वर्ष के 24 प्रतिशत लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई है।
जिले में पहले कोरोनारोधी टीकाकरण के सापेक्ष दूसरा डोज के लिए टीकाकरण कम हुआ है। दूसरी डोज के टीकाकरण तेजी लाने के लिए जिले में प्रत्येक शनिवार को लाभार्थियों को केवल दूसरी डोज ही दी जा रही है। इसके बावजूद भी टीकाकरण में तेजी नहीं आ रही है। हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर का पहला टीकाकरण शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, जबकि 89 फीसदी हेल्थ वर्कर और 67 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर ने ही दूसरा टीकाकरण कराया है। इसके अलावा 18 से 44 आयु वर्ग में 31.3 फीसदी लाभार्थियों ने पहला और मात्र 0.9 फीसदी लाभार्थियों ने दूसरा टीका लगवाया है। 45 से अधिक आयु वर्ग के 83 प्रतिशत लाभार्थियों ने पहला और 24 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना का दूसरा टीका लगवाया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने बताया कि दूसरा टीकाकरण कराने में तेजी लाने के लिए शासन के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को दूसरा टीकाकरण कराया जा रहा है। शनिवार को पहला टीका लगवाने के लिए लाभार्थियों का ऑन स्पॉट पंजीकरण नहीं किया जा रहा है।