{"_id":"5a8487fb4f1c1b4d588b8903","slug":"not-going-to-bjp-amar-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में नहीं जा रहा : अमर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में नहीं जा रहा : अमर सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ठाकुर अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सदस्य ठाकुर अमर सिंह ने कहा कि वह भाजपा में नहीं जा रहे हैं, लेकिन अच्छाई की तरफ है। सपा के दिनों में मेरे गोसेवा और पूजा पाठ पर आजम खां मुझे सपा में छिपा संघी कहते थे। फिल्म पदमावती के बहाने ही सही क्षत्रिय समाज एकजुट तो हो रहा है।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के वार्षिकोत्सव में उन्होंने कहा कि लोग सवाल पूछते हैं कि वह भाजपा में जा रहे हैं, लेकिन वह बीजेपी की तरफ नहीं जा रहे हैं। जब वह सपा के राष्ट्रीय महासचिव थे, तब भी पूजा पाठ करते थे, गाय की सेवा करते थे। सपा नेता आजम खां इसे हिंदू कट्टरवाद से जोड़कर देखते थे।
मेरा उनसे कहना था कि जब मुझे उनके इस्लामिक कट्टरवाद से आपत्ति नहीं है तो उन्हें मेरे हिंदू कट्टरवाद से क्या आपत्ति होनी चाहिए। फिल्म पदमावती पर कहा कि कम से कम इस बहाने क्षत्रिय समाज एकजुट नजर आया। समाज में एकजुटता जरूरी है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह भी पूरा नहीं कर पाए वायदा
बागपत। ठाकुर अमर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के स्मृति में एक स्थल बनाने के लिए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वह राहुल गांधी से बात करेंगे। दिग्विजय सिंह नूतन विवाह कर चुके हैं, नर्मदा यात्रा पूरा हो चुकी है। इसके अलावा राहुल गांधी भी अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन जमीन का वायदा वह भूल गए हैं।
संघ को सौंपी गई है जिम्मेदारी
उदयपुर में प्रताप गौरव केंद्र और चावंड़ में महाराणा प्रताप के समाधि स्थल की देखरेख की जिम्मेदारी संघ के पदाधिकारियों को दी गई है।