{"_id":"62dc3678a88b711d8b1d1bcd","slug":"non-bailable-warrant-issued-for-former-minister-yakub-qureshi-baghpat-news-mrt598215958","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का गैर जमानती वारंट जारी
विज्ञापन

बागपत। पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। वह काफी समय से कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंच रहे थे।
विशेष लोक अभियोजक अजय कुमार धामा के अनुसार नौ मार्च 2014 को बागपत कोतवाली में एसआई वीरेंद्र पंवार ने आचार संहिता उल्लंघन का एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया था कि लोकसभा चुनाव में बागपत सीट से बसपा के प्रत्याशी प्रशांत चौधरी के पक्ष में जाट भवन के सामने मैदान में चुनावी सभा की गई थी। जिसमें पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी व पार्टी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष एडवोकेट हरवीर सिंह शामिल हुए थे। वहां हाजी याकूब कुरैशी पर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था।
इस मुकदमे में पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। इसकी सुनवाई सीजेएम प्रीति सिंह की कोर्ट में चल रही है। आरोपी पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण उनके कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।