फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nomination of six candidates including RLD, BSP

रालोद, बसपा समेत छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया, एक बिना किए लौटे

Thu, 20 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nomination of six candidates including RLD, BSP
जरा चेहरा दिखाइये आईडी से फोटो मैच कर लूं:बागपत कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ प - फोटो : BAGHPAT
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को रालोद, बसपा समेत अन्य कई पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं, बसपा का एक प्रत्याशी मुहूर्त निकलने पर बिना पर्चा भरे लौट गया। जबकि कलक्ट्रेट से पांच नामांकन पत्र प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि लेकर गए हैं। अब नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को भाजपा, रालोद, कांग्रेस, बसपा समेत अन्य प्रत्याशी नामांकन करेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने के छठे दिन बड़ौत सीट से रालोद के जयवीर सिंह तोमर, बागपत सीट से बसपा के अरुण कसाना, छपरौली सीट से बसपा के मोहम्मद शाहिन चौधरी के अतिरिक्त पीस पार्टी के राशिद, सर्वजन लोकशक्ति पार्टी से राजवीर सिंह, अखिल भारतीय लोकदल से कप्तान ने नामांकन पत्र जमा किया है। इन सभी को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया। वहीं, तीनों विधानसभा सीटों से पांच प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि नामांकन फार्म लेकर गए हैं। इनमें बड़ौत के लिए तीन व बागपत के लिए दो हैं। अब नामांकन के लिए शुक्रवार को आखिरी दिन है। इसलिए बागपत से भाजपा व कांग्रेस, बड़ौत से बसपा व कांग्रेस, छपरौली से रालोद के प्रत्याशी नामांकन करेंगे।
विज्ञापन

--
बड़ौत से बसपा प्रत्याशी बिना नामांकन लौटे, आज करेंगे
बड़ौत से बसपा प्रत्याशी अंकित शर्मा कलक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे तो वहां कक्ष में पहले ही रालोद प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर मौजूद थे। इसलिए ही उनको बाहर इंतजार करना पड़ा। अंकित शर्मा ने कहा कि उनको एक बजकर 40 मिनट से पहले नामांकन करना है, लेकिन रालोद प्रत्याशी उस वक्त तक नामांकन करके बाहर नहीं आए। इस कारण बसपा प्रत्याशी बिना नामांकन किए लौट गए और वह शुक्रवार को नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने देखी सुरक्षा व्यवस्था
डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहां पुलिसकर्मियों को बेहतर तरीके से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। किसी को चेकिंग के बिना अंदर नहीं जाने देने की हिदायत दी।

बागपत कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते बड़ौत विधानसभा रालोद-सपा प्रत्याशी एडवोकेट जयवीर स?

बागपत कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते बड़ौत विधानसभा रालोद-सपा प्रत्याशी एडवोकेट जयवीर स?- फोटो : BAGHPAT

कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते बागपत विधानसभा बसपा प्रत्याशी अरूण कसाना

कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते बागपत विधानसभा बसपा प्रत्याशी अरूण कसाना- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed