फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nodal officer nominated to investigate the works of Atal Bhujal Yojana

Baghpat News: अटल भूजल योजना के कार्यों की जांच को नोडल अधिकारी नामित

Fri, 23 Aug 2024 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer nominated to investigate the works of Atal Bhujal Yojana
-विकास भवन सभागार में सीडीओ ने अटल भूजल योजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को अटल भूजल योजना को लेकर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यों की जांच के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए 15 दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए।

सीडीओ ने कहा कि अटल भूजल योजना के तहत वर्ष 2024-25 में तालाबों में कार्य कराया गया है। उद्यान विभाग द्वारा तालाबों में ड्रिप स्प्रिंगलर के कार्यों की जांच के लिए भी नोडल अधिकारी नामित किए और तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अटल भूजल योजना के तालाबों में मानक के अनुसार कार्य होना चाहिए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों की 15 दिन में रिपोर्ट तैयार करके देने के लिए कहा है ताकि कार्यों का पता चल सके। इस दौरान डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण, नोडल अधिकारी सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed