फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No one to see the fruits burning in the fire of inflation

महंगाई की आग में जल रहे फल, देखने वाला कोई नहीं

Tue, 18 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
No one to see the fruits burning in the fire of inflation
बड़ौत। कोरोना महामारी का सामना कर रहे मध्यमवर्गीय परिवार फलों को भी तरस रहे हैं। कारण है कि बीमारी में उपयोगी फल जैसे कीवी, नारियल और मौसमी के रेट आसमान छू रहे हैं। पानी वाला नारियल 70 रुपये। कीवी साठ रुपये प्रति पीस बिक रही है। मनमाने रेट वसूली करने वालों पर प्रशासन भी कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। मजबूरी का फायदा उठाकर लोगों को ठगा जा रहा है।
विज्ञापन

फलों का भी रेट तय करे प्रशासन
- हर्षित जैन का कहना है की फलों के दामों पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रशासन को आगे आना होगा। रेट निर्धारित करके प्रशासन को अपनी वेबसाइट पर डालने चाहिए।
विज्ञापन

प्रशासन को पहल करनी चाहिए
- रणवीर सिंह का कहना है की नारियल पानी, मौसमी, कीवी यह फल इस महामारी के दौर में रामबाण बताए जा रहे हैं। मौका पाकर फल विक्रेताओं ने भी लोगों के साथ ठगी करने का रास्ता निकाल लिया। कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले फल विक्रेता-------
मंहगे आ रहे हैं फल, इसलिए मजबूरी में मंहगे बेचने को विवश
- फल विक्रेता इमरान का कहना है कि मंडी से ही फल महंगे मिल रहे हैं। अपने साधारण मुनाफे के साथ जनता तक पहुंचा रहे हैं। इस समय गुजारा करना बड़ा ही मुश्किल हो रहा है।
लोग जानबूझकर बढ़ा रहे है रेट
- सामाजिक कार्यकर्ता विनीत मलिक का कहना है की इन चीजों की मांग बढ़ने के कारण लोगों ने जानबूझकर रेट बढ़ा दिए। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed