फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No need to be afraid of Corona, vote boldly

कोरोना से डरने की नहीं जरूरत, निर्भीक होकर करें मतदान

Wed, 09 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
No need to be afraid of Corona, vote boldly
बागपत सीएचसी में पत्रकार वार्ता करते सीएमओ डॉ.दिनेश कुमार - फोटो : BAGHPAT
बूथों पर कोविड हेल्थ डेस्क स्थापित की, संक्रमित पीपीई किट पहनकर करेंगे मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दस फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी बूथों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कराकर स्वास्थ्य कर्मी तैनात कर दिए है। किसी भी आपात स्थिति में मतदाता व कर्मचारी कंट्रोल में संपर्क कर सकते है। संक्रमितों को मतदान करने के लिए पीपीई किट उपलब्ध करा दी है। सीएमओ का कहना है कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं, निर्भीक होकर मतदान करें।

सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि जिले में शत-प्रतिशत लोगों को टीकाकरण की प्रथम डोज लगाई जा चुकी है और 84 प्रतिशत लाभार्थियों को दूसरा टीका लगवाया जा सका है। फ्रंटलाइनवर्कर और स्वास्थ्यकर्मियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो चुका है। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में बनाए गए 1047 बूथों पर आशा, आंगनबाड़ी, सुपरवाइजर और एसएचओ नियुक्त कर दिए है। संक्रमण से बचाव के लिए थर्मल स्कैनर, मास्क, पांच-पांच लीटर सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई है। बूथों पर विकलांगों को वोट डालने के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था कराई गई है। संक्रमितों को मतदान करने के लिए पीपीई किट उपलब्ध करा दी है। मतदान के दौरान कोई भी समस्या होने पर कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकते है। सभी सीएचसी अधीक्षक व चिकित्सकों को एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि जिले में शत-प्रतिशत मतदान कराया जाएगा। उन्होंने लोगों को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की है। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन

आपात स्थिति में इन नंबरों पर कर सकते है कॉल
नाम मोबाइल नंबर
डॉ विभाष राजपूत 9999778149
डॉ विजय कुमार 9213350041
डॉ अतुल बंसल 9058872811
डॉ यशवीर सिंह 7000730156
डॉ सुधीर कुमार 7417403236
डॉ ताहिर 8285917185
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed