फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No L-3 Hospital in District, Remedesivir Injection Not Found

जिले में संसाधनों का अभाव, हालत बिगडने पर रेफर कर दिए जाते है मरीज

Wed, 14 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
No L-3 Hospital in District, Remedesivir Injection Not Found
जिले में नहीं एल-3 अस्पताल, नहीं मिला रेमडेसिविर इंजेक्शन
विज्ञापन

बागपत। जिले में कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज की व्यवस्था नहीं है। यहां एक भी लेवल-3 का अस्पताल नहीं है। इस कारण संक्रमण में कारगर माने जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई भी नहीं मिल सकी है। गंभीर मरीजों को मजबूरी में मेरठ, दिल्ली और अन्य जगहों के लिए रेफर करना पड़ रहा है। खेकड़ा में एक एल-2 अस्पताल है, जहां वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है।
एक सप्ताह में चार मरीज हुए रेफर
संसाधनों के अभाव में एक सप्ताह में खेकड़ा के एल-2 अस्पताल से चार मरीज दिल्ली रेफर किए गए हैं। अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया कि इनमें एक मरीज शुगर, दूसरा हार्ट, तीसरा बीपी का मरीज था, चौथे को खून की कमी के चलते रेफर किया गया है।
विज्ञापन

क्या है रेमडेसिविर इंजेक्शन
रेमडेसिविर इंजेक्शन एक एंटी वायरल ड्रग्स है। संक्रमण से लंग्स इंफेक्शन होने पर मरीज को यह इंजेक्शन लगाना होता है। पहले दिन मरीज को इंजेक्शन की दो डोज और फिर पांच दिन तक लगातार एक डोज लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अस्पताल में रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। मरीजों का उपचार इंजेक्शन में प्रयुक्त होने वाले साल्ट की दवाइयों से किया जा रहा है। मेरठ मेडिकल कालेज में इंजेक्शन उपलब्ध है। मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल रेफर किया जाता है।

- डॉ. ताहिर, प्रभारी एल-2 अस्पताल खेकड़ा
रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई अधिकतम एल-3 अस्पतालों में की जाती है। जिले में एक भी एल-3 अस्पताल नहीं है। कहीं-कहीं पर एल-2 अस्पतालों में भी इस इंजेक्शन की सप्लाई दी गई है। शासन स्तर से जिले में इजेक्शन की सप्लाई नहीं मिली है। अगर सप्लाई मिलती है, तो मरीजों को इंजेक्शन दिया जाएगा।
- सीएमओ डॉ. आरके टंडन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed