{"_id":"632ca4d15da3b534e82247a8","slug":"no-drainage-waterlogging-on-the-way-baghpat-news-mrt6064468167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की निकासी नहीं, रास्तों पर हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की निकासी नहीं, रास्तों पर हुआ जलभराव
विज्ञापन
बालैनी। मुकारी गांव में पानी की निकासी नहीं होने के कारण दूषित पानी रास्ते में भरा रहता है। जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है।
गांव में पानी की निकासी न होने के घरों का पानी रास्ते पर भरा रहता है। बरसात होने पर हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। कीचड़ में लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ती है। रास्तों में गंदगी के कारण गांव के अलावा गांव से होकर जाने वाले हरसिया के ग्रामीणों को भी परेशानी होती है। गंदगी के कारण गांव में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे गांव में संक्रमण फैलने की डर है।
----
कई बार उठाई मांग, नहीं हुआ समाधान
- जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। जलभराव की समस्या का समाधान कराने की कई बार मांग उठाई जा चुकी है, मगर कोई समाधान नहीं हुआ है। - रामकुमार
----
कीचड़ के कारण चोटिल हो रहे लोग
- गांव के रास्तों में जलभराव और कीचड़ होने के कारण लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। जानकारी के बाद भी अधिकारी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। - सुरेश शर्मा
----
जलभराव होने से मच्छर पनप रहे
गांव के रास्तों में जलभराव और गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं। जिससे गांव में संक्रमण का खतरा पनप रहा है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। - जगदीश
विज्ञापन
---
दो गांव के लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
गांव के रास्तों में जलभराव व कीचड़ होने के कारण गांव के अलावा यहां से होकर गुजरने वाले हरसिया गांव के ग्रामीणों को भी उठानी पड़ रही है। - कालू शर्मा
----
जल्द कराया जाएगा समाधान
गांव में पानी की निकासी और रास्ते का निर्माण कराना प्राथमिकता में है। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से कार्ययोजना तैयार कर अधिकारियों को भेज दी है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। - गीता देवी, ग्राम प्रधान