फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No clue of thief who entered SBI

एसबीआई में घुसे चोर का नहीं लगा सुराग

Fri, 14 Jan 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
No clue of thief who entered SBI
बरनावा गांव की एसबीआई शाखा में कुंबल कर चोरी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बरनावा की दीवार में कुंबल कर चोरी करने वाले चोर का पुलिस अभी तक भी सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है।

बुधवार की रात चोर बरनावा की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बरनावा के पिछले हिस्से की दीवार में कुंबल कर अंदर घुस गया था। चोर सीसीटीवी कैमरों को तोड़ते हुए स्ट्रांग रूम तक पहुंचा। कैश वोल्ट को क्षतिग्रस्त कर नकदी चोरी करने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया था। चोर बैंक से एक सीपीयू, प्रिंटर चोरी कर ले गया था। शाखा प्रबंधक धुरेंद्र सिंह ने बिनौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देर शाम सीओ बागपत अनुज मिश्र ने भी बैंक पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। अब तक थाना पुलिस अब तक चोर का कहीं कोई सुराग नही लगा पाई। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed